Tuesday, January 21, 2014

एक कहानी : अंतिम आहूति !!



         " चन्दन " ने ओक से पानी पीते हुए पानी पिलाने वाली बूढी माँ के चेहरे कि झुर्रियों से झांकते हुए तज़ुर्बे और आँखों कि उमीदों कि और देखा , जो " और पियोगे बेटा " पूछते  हुए मुस्कुरा रहीं थी !

चन्दन , कितनी प्यास लगी है तुम्हे ? अब चलो भी !!

सरकारी गाड़ी में बैठी विभा ने अपने बेटे अनमोल को सँभालते हुए चन्दन को पुकारा !!

" नहीं माँ बस " कहते हुए चन्दन ने अपनी जेब से रुमाल निकालने कि असफल कोशिश कि , तभी बूढी माँ ने अपने आँचल को बढ़ाते हुए कहा - लो , इस से पोछ लो बेटा !

चन्दन ने हाथ पोछ कर  " बूढी माँ " को एक बार फिर से देखा और ठन्डे पानी के जार को ले कर सरकारी कार कि तरफ मुड़ गया !

बार - बार पीछे देखता जाता था ! बूढी माँ हाथ हिला कर अभिनन्दन कर रही थी , फिर से आने का निमंत्रण देते हुए !!

सरकारी गाड़ी अपने पीछे धूल और सूखे पत्ते उड़ाती हुई आगे निकल गयी !!

लगभग बीस सालों बाद !

शहर के बड़े रिहाइशी इलाके में बने बड़े बंगले में सुबह कि चाय पीते हुए चन्दन ने अनमोल से पुछा ?

किस  जगह पर कैम्प लगेगा ?

जंगल में " स्वर्णरेखा " नाम कि उसी के किनारे पापा , जगह मुझे नहीं पता ! शायद सर्कुलर में लिखा हो ! रुकिए देख कर बताता हूँ !

चन्दन ने अनमोल को रोकते हुए कहा - रहने दो , मैं जनता हूँ ! तुम जाने कि तैयारी करो !

अनमोल मुस्कुराया - आप जानते हैं , ठीक है फिर कहता हुआ मोबाईल पर आने वाली दूसरी तरफ कि आवाज़ को सुनता हुआ अपने कमरे कि तरफ बढ़ गया !

कितने दिन  के लिए  जा रहा है अनमोल ? चन्दन ने डायनिंग टेबल पर खाना परोसती हुई विभा से पुछा !

विभा ने कुछ नहीं कहा उसने प्लेट तैयार कर के चन्दन कि तरफ बढ़ा दी  !

चन्दन ने फिर से वही बात पूछी ! विभा फिर  चुप रही !

अजीब सा तनाव पसर गया था डायनिंग टेबल पर !

ख़ामोशी ने डिनर निगल लिया, लेकिन  भूख अभी भी आस में थी !

विभा ने रात के दूध के गिलास के साथ चन्दन को दवा ये बताते हुए दी कि कल से तीन दिन अनमोल घर पर नहीं है !

चन्दन :  अरे पिछले २ घंटों से ये पूछ रहा हूँ और तुम अब बता रही हो ?

विभा : हमारे क्या दर्जन भर बच्चे हैं जो  एक एक कि खबर तुम्हे नहीं ? अनमोल एक ही एक बेटा है और उसकी किसी भी बात में तुम्हे कुछ गलत नहीं दिखता ! उसकी सब बातों में तुम्हारी हाँ है ! तीन दिन वो जंगल में रहेगा अपने दोस्तों के साथ ! २२ साल के लड़के को दुनियादारी कि कोई खबर नहीं उसको तुमने ३ दिन के लिए अकेले  छोड़ दिया ! क्या रोक नहीं सकते थे ? लेकिन तुम्हे तो सब कुछ प्रेक्टिकल अप्प्रोच में करना होता है ना ? लो चाय  पियो अब जो होगा ठीक है बेटा तुम्हारा है चाहे जो करो मैं कहाँ हूँ तुम दोनों के बींच में ना माँ और ना कुछ और !

कहती हुई विभा दरवाजे कि  तरफ बढ़ गयी , नम आँखों से !

चाय कि प्याली हाथों में लिए चन्दन बिस्त्तर से उठ कर खिड़की से बहार बहते कोहरे को देखने लगा जिसके साथ गले में रुकी सघन घुटन आँखों के रस्ते बाहर टपकने लगी !

चाय ख़तम कर के चन्दन कुछ देर यू ही बाहर देखता रहा , दिशाहीन हवा और यादों के साथ ! 

विभा देर तक उसके पास नहीं आयी !

लंच अकेले ही किया चन्दन ने ये  सोचते हुए कि दोष क्या है ?

दोष किसका है ?

उपाय क्या करू ? हमेशा ऐसे ही तनाव में रहना नियति है क्या मेरी ?

दोपहर  को आँख नहीं लगी ! बिस्तर पर करवट बदलता रहा !

अनमोल ने भी एक  कोई फ़ोन नहीं किया !

कैसा है ! 

ठीक से पंहुचा कि नहीं कोई खबर नहीं !

       चन्दन ने खुद से सवाल किया : किस लिए ये सब खड़ा किया मैंने ? एक पत्नी और एक बेटे के लिए ? अपना बचपन खोया , अपने जीवन के स्वर्णिम समय को पैसा कमाने में लगाया ताकि बड़ा घर , पत्नी कि ज़रूरतें , बेटे को बड़े स्कूल में पढाई , हर छोटे बड़े खर्चे को समय से पूरा करना ! प्रोविडेंट फण्ड का पैसा रख  रखा है बेटे कि पढाई के लिए ! फिर भी सब नाराज़ ! किसी को मेरे सम्मान कि  परवाह नहीं ! अब, बेटा बड़ा हो गया है उसको उसके दोस्तों के साथ टूर पर जाने देने के लिए हाँ कहना गलत है ??  क्या गलत है इसमें मैं अब तक नहीं समझ सका !

लंच कर लो , विभा ने बेडरूम का दरवाज़ा धीरे से खोलते हुए कहा !

चन्दन को लगा जैसे कि उम्मीद कि सूखती गंगा में कटोरी भर पानी आ गिरा हो !

हाँ चलो आता हूँ ! चन्दन ने जवाब दिया !

विभा : क्या बुदबुदा रहे थे ?

चन्दन : तुमने सुना तो होगा ?

विभा : हाँ ?

चन्दन : तो फिर क्यों पूछ रही हो ?

विभा : इस लिए कि कुछ रह गया हो तो वो भी कह डालो , मैं सब सुन सकती हूँ , सेह सकती हूँ !

चन्दन : सेह सकती हूँ ? मतलब ?

विभा : मैं ५ साल तक माँ नहीं बन सकी तुमने क्या नहीं किया उसके लिए ! याद है वो जंगल वाली बूढी माँ , कब कब जाते थे तुम वहाँ , क्या मैं भूल सकती हूँ ! उनकी बेटी जिसका जिनकी बेटी का बेटा है हमारा अनमोल उसके लिए क्या नहीं किया तुमने कानूनी और सामाजिक रूप में ! आज तक किसी को नहीं मालूम कि अनमोल मेरा बियोलॉजिकल बच्चा नही है !

विभा बोलती जा रही थी : सब किया तुमने ! बस एक बात को  छोड़ कर !

चन्दन : क्या ?

विभा : पिता नहीं बने तुम ना ही मुझे माँ बनने दिया अनमोल का !

चन्दन : ओह्ह !! कैसे ?

विभा : तुम हमेशा दया भाव में क्यों रहे कि उन बूढी माँ ने तुम पर दया करी जब कि तुम सब कर चुके उनके लिए ज़रुरत से ज़यादा ! फिर क्यों डरे रहते हो ? क्यों अपने बेटे को पिता कि तरह से नहीं देखते ? क्यों नहीं डरता वो तुमसे एक बेटे कि तरह ? क्यों हर उसकी बात तुमको उसकी आज्ञा लगती है ? क्यों उसकी किसी बात को माना नहीं करते और तुम्हारा बेटा क्यों उसको नहीं मानता और जब बेटा को पिता का समर्थन हो तो माँ कहाँ रह जाती है इसमें ?

चन्दन सिर्फ सुन रहा था , डबडबी आँखों से बस सुन रहा था , सुनता ही जा रहा था !

वो विभा को पूरा बह जाने देना चाहता था ! आज कह डाले सब जो मन में है ! पिघले तो सही अंतस कि कुंठा ! क्या होगा , कह लेगी मन हल्का कर लेगी मेरे साथ !

अभी दो लोग आपस कि दूरियां ख़तम करने का प्रयास कर ही रहे थे कि अचानक पड़ोस में बैटमिंटन खेल रहे बच्चों ने जोर से आवाज लगायी ? अनमोल भैया हमारी कॉर्क दे दीजिये ?

विभा ने अंदर से जवाब दिया : अनमोल नहीं है बेटा , रुको मैं देती हूँ !

माँ आप और पापा बातें कजिये ,  मैं ही दे देता हूँ ! अनमोल कि आवाज़ आयी बाहर से !

विभा और चन्दन लगभग दौड़ते हुए बाहर आये , देखा अनमोल दीवार से लगे सोफे पर बैठा उनकी बातें सुन रहा था !

विभा और चन्दन - निःशब्द , अवाक् खड़े खड़े के खड़े रेह गए  !

चन्दन ने अनमोल के चहरे को अपने दोनों हाथों से अपनी छाती से चिपक लिया ! विभा दोनों से लिपट गयी !

फिर बह निकली अशब्द गंगा ६ आँखों से !

बाकि कुछ नहीं रहा !

सब ने सब कुछ कह डाला !

अनाम रिश्तों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ बरसों बाद !!

चन्दन ने ड्राईवर से कहा : गाड़ी निकालिये  जंगल चलना है ,हवन में अंतिम आहूति के लिए !

चन्दन और विभा बेटे से मिलने वाले थे और अनमोल उन दोनों से !

एक कहानी : अंतिम आहूति !!

Tuesday, December 31, 2013

दोस्ती का कम्बल, अपनेपन कि वैसलीन !!

दिन से हफ्ते,
हफ्ते महीने,
महीने तिमाही,
और छमाही,
मिले तो पूरा साल हुआ !

सन्देश मिले,
आदेश मिले,
अनुबंध हुए,
प्रतिबन्ध हुए,
संपर्क किये,
विनिमर्श किये,
सफल हुए,
उत्थान मिला,
गतिमान रहे,
विफल रहे,
गतिमान रहे,
अभिमन्त्र रहे !

नव वर्ष का गुलाब,
दिन पंखुड़ियों से
गुथे गुथे,
खुश्बू खुश्बू सन्देशे।
संपर्कों कि रेवड़ियां,
आशाओं कि ताप,
संतोष के मफ़लर,
दोस्ती का कम्बल,
सम्बन्धों कि कड़क चाय,
सुर्ख होठों पर,
अपनेपन कि वैसलीन,
मुबारकबाद देती हैं,

हम आपको , सबको ,

हैप्पी न्यू ईयर !!

: मनीष सिंह 

Tuesday, December 24, 2013

बुलबुले ,संवेदनाहीन होते हैं !

बुलबुले ,
संवेदनाहीन होते हैं !
फूट जाते हैं !

समर्पण पर भी,
नमन पर भी,
आचमन पर भी,
संजोने में भी,
बिखेरने में भी,
समेटने में भी !

बुलबुले,
तलाशते हम,
सिमट जाते हैं,
रेत में,
सूखते पानी कि तरह,
आशाओं का !

बुलबुले,
संवेदनाहीन होते हैं !
फूट जाते हैं !

## मनीष सिंह ##  

Saturday, December 7, 2013

" रवि " , अंतहीन पथ का, अग्रणी हो कर !!

आज " रवि " नहीं है !!
डूबा नहीं है वो !
छुप सा गया है !

फिर झांकेगा,
कलियों में,
मुस्कुराते फूलों में,
मेरे  तुम्हारे साथ,
चाय पीते हुए,
बातों में,
शब्दोँ में,
पलकों के किनारे,
आंसुओं में,
कंधे पर झुकते हुए,
हाथ हिलाते हुए,
बारिश में,
छतरी लिए !
उतरते हुए,
और फिर से,
चढ़ते हुए,
सीढ़ियां, यादों कि !
मेरे और तुम्हारे लिए,

डूबा नहीं है " रवि ",
छुप सा गया है,
हम सब में,
मुस्कुराता हुआ ,

" अंतहीन " पथ का,
अग्रणी  हो कर !

मेरे श्रद्धा सुमन " रवि मूल्या " को !

: - मनीष सिंह

Wednesday, November 20, 2013

प्लेटफॉर्म पर सर्दी !

गुनगुनाती ठण्ड,
खौलती चाय,
आलाव कि लकड़ी,
डूबती किरणे,
महकता हरश्रृंगार,
दौड़ती कारें,
धुंध में छुपते ,
लैंप पोस्ट,
सब कहते हैं,
सर्दी आ गयी !
किन्तु ,
छोटू अब भी,
हाफ नेकर में है,
कहता है , 
प्लेटफॉर्म पर सर्दी,
कम्बल बटने कि ,
रात और शाम ,
को ही आती है,
जब शहर के
सम्मानित आते हैं !! 
  :::::: मनीष सिंह :::::::


Wednesday, November 13, 2013

एक कहानी : " अखबार, लोगे बाबू !! "

         " शलभ " कोलकत्ता के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हवाई अड्डे से बहार आ कर अपने लिए भेजी गयी टैक्सी का इंतज़ार कर रहा था कि तभी ड्राईवर का फ़ोन उसके मेहेंगे मोबाइल पर आया और उसने आधे घंटे का बाद आने कि बात बड़े परेशानी से कही कि ट्रेफिक में फंस गया है ! 
           ये बात जैसे " शलभ " के लिए जैसे मन कि मुराद  पूरी होने जैसी थी ! वो तो चाहता था कि बरसों बाद अपने शहर आया था तो कुछ समय मन भर इसे देख ले कि कितना बदल गया है कोलकत्ता और उसकी वो गालियां जहाँ वो " अमृत बाजार पत्रिका " और " दैनिक आज " अखबार को सड़कों पर दौड़ दौड़ कर बेचा करता था टैक्सी वालों , रिक्शा वालों , साईकिल वालों , ठेलों वालों , मछली वालों , डबल रोटी वालों, चाय वालों , कार वालों , बस में , ट्राम में , मेट्रो स्टेशन के बाहर , रेलवे स्टेशन पर , हावड़ा ब्रिज के इस पार से उस पार मिनी बस में , हुगली नदी कि लहरों में नाव पर " झाल मुढ़ी " खाते हुए , कुल्हड़ में दो घूँट चाय को सुड़कते हुए हाफ पैंट और नीली हाफ कमीज़ में ! 
             कोलकत्ता कि पहचान " पीले और काले " रंग कि एक टैक्सी को शलभ  ने प्रीपैड काउंटर से बुक किया और होटल का पता बताते हुए चलने को कहा ! एयरपोर्ट से सिर्फ १० मिनट कि दूरी पर ही था होटल ! टैक्सी ड्राईवर ने  मायूस हो कर शलभ को देखा और अटेची ले कर डिक्की में डाली ! तब तक शलभ टैक्सी में बैठ चुका  था ! लेपटॉप का बैग अपने साथ ले कर !

टैक्सी डाइवर : कोथाय थिके एशेछैन अपनी ? ( आप कहाँ से आये हैं ? ). 

शलभ : काठमांडू !

टैक्सी डाइवर : ठीक आछे ! कोलकाताये कि काज ? ( कलकत्ता में क्या काम है ?) 

शलभ : एक बड़ा ठेका मिलने वाला है अनाथालयों में कपडे सप्लाई का , उसकी हो मीटिंग है सरकारी अधिकारिओं के साथ कल !

टैक्सी ड्राईवर : आप क्या करते हैं ?

शलभ : नेपाल में गारमेंट कि एक बड़ी विदेशी कंपनी में बड़ा अधिकारी हूँ !

टैक्सी ड्राईवर : सही है !

टैक्सी छोटी बड़ी गलियों से होती हुई गुज़र रही थी ! शलभ ५ साल के बच्चे कि तरह एकटक  अपनी ठुड्डी को टैक्सी कि खिड़की पर टिकाये बाहर  सब देखता जाता था और कुछ सोचता जाता था ! 

             विक्टोरिया मेमोरियल के सामने से गुजरते हुए हाफ पेंट में घुमते बड़े , छोटे लोग मॉर्निंग वाक करते दिखे ! उनके साथ उसने खुद को दौड़ता पाया बायें हाथ पर अखबार लिए ! ले लीजिये बाबू आज कि सबसे पहली खबर है मेरे पास ! साथ में २ पन्नो का एक मेगजीन भी है " फोकट " का ! किसी को दो रूपये किसी को डेढ़ रूपये का, पचास पैसे उधार कर के सब अखबार २ घंटे में बेच डलता था " शलभ " ! फिर काका कि दूकान पर कुल्हड़ कि चाय और फेन खाता था ! वापसी में एक रुपए कि जलेबी और दही ! बस हो गया नाश्ता ! पास का स्कूल और स्कूल में  मास्टर जी कि डाँट ! अनाथाश्रम में ही रहता था ! वहीँ हावड़ा ब्रिज के उस कोने पर तो था वो घर जहाँ तो आठ साल रहा ! कौन लाया उसको आज तक कोई बता नहीं सका ! जब आया था तो घोषाल दा थे और अब वो नहीं हैं ! उनके समय में ही एक मारवाड़ी परिवार जो नेपाल में कपड़ो का व्यापार करता था ने उसको गोद ले लिया था ! 

" अखबार लोगे बाबू ? "

किसी ने जैसे अचानक चलती हुई ब्लेक एण्ड वाइट पिक्चर के सामने रंगीन शीशा रख दिया हो ! 

एक १० साल का लड़का शलभ के कंधे पर हाथ रख कर पूछ रहा था : अखबार लोगे बाबू ?

शलभ ने अपनी आँखों कि गंगा - जमुना को रुमाल रुपी शिवजटा में सँभालते हुए उस लड़के से पुछा : कितना अखबार बेच लिया अब तक ?

लड़का : १० रुपया का !

शलभ : कितना का लिया है सब ?

लड़का : १०० रुपया का !

शलभ : कितना कमा लेगा ?

लड़का : पता नहीं,  लेकिन मेरे स्कूल का फीस और खाने का पैसा जुट जाता है, बाबू !

शलभ के तन में जैसे सिहरन सी दौड़ गयी !

              ये ही तो उसके भी गणित थे उस समय , जब वो अखबार बेचता था ! आँखों कि नदियां उफान पर थीं ! सब बाँध तोड़ कर बाहर आना चाहती थी ! उसने टैक्सी का दरवाज़ा खोला और सड़क के किनारे उस लड़के के कन्धों पर हाथ रखता हुआ बैठ गया ! टैक्सी ड्राईवर भी उतर कर आती जाती गाड़ियों को देखने लगा !

शलभ  ने अपने सिगारदान से महंगा सिगार निकाल कर लाइटर से सुलगाया और अखबारवाले लड़के से  बांगला पुछा : तुमार नाम कि ? ( तुम्हारा नाम क्या है ? ) .

लड़का :  अनिरुद्ध। 

शलभ : अच्छा अनिरुद्ध ये सब अखबार तू मुझे बेच दो और ये लो १५० रूपए !! 

अनिरुद्ध : जी अच्छा ,  अखबार आपकी गाड़ी कि डिक्की में रख देता हूँ !

और उसने वैसा ही किया ! फिर से उसके पास आ कर बैठ गया !!

शलभ सिगार के कश लेता जाता था और अनिरुद्ध से बतियाता जाता था !

शलभ को कुछ देर बाद ये महसूस हुआ कि अनिरद्ध उसकी बातों को ठीक से सुन नहीं रहा है , तो उसने अनिरुद्ध कि तरफ देखते हुए पुछा : कि रे कि होलो ? ( क्या हुआ ? ).

अनिरुद्ध ने परेशानी भरे अंदाज़ में जवाब दिया : मुझे जाना होगा दादा !

शलभ : क्यों, तुम तो ये अखबार २ घंटों में बेचते हो , और १०० रुपया कमाते हो जो कि तुम आज ५० रुपया ज़यादा कमा ही चुके हो फिर किस बार कि जल्दी है ! अभी तो डेढ़ घंटा है तुम्हारे स्कूल को खुलने में !

अनिरुद्ध : दादा , सब अखबार तो आपने ले लिए हैं और आज  मदर टेरेसा के अनाथाश्रम में अगर मैं आज अखबार नहीं दूंगा तो वहाँ कि सिस्टर बच्चो को खबर कैसे सुनाएंगी ,असेंबली में ?

आज बेनेर्जी बाबू कि पान कि दूकान पर अखबार नहीं गया तो वहाँ के लोग कैसे अपना बीड़ी सिगरेट लेंगे !

वो मेट्रो वाले ड्राईवर दादा आज परेशान हो जाएंगे ! 

घोष जी कि दूकान पर आज चाय कैसे बिकेगी !

सरकार अंकल आज अपनी बाउड्री से बाहर ही खड़े रेह जाएंगे , नाश्ता भी नहीं लेंगे !

शलभ सब सुनता जा रहा था !

मानो पूरा कोलकत्ता अनिरुद्ध के ही चलते रहने पर चलता हो ! ठीक पंद्रह साल पहले ऐसे ही ये कोलकत्ता शलभ के चलने पर चलता था !

शलभ ने अनिरुद्ध कि भावनाओं का सम्मान करते हुआ , सब अखबार उसको वापस किये और ५० रूपये और दिए ये कहते हुए कि तुमने मुझे कुछ भी भूलने नहीं दिया अनिरुद्ध - धन्यवाद !.

टैक्सी आगे बढ़ गयी !

              काली मंदिर के सामने से गुजरी तो शलभ ने प्रणाम किया और फिर खो गया अपने बचपन में ! पास के मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ले कर पूरा महीना दसवीं के एग्जाम दिए थे ! जोमेट्री बॉक्स नहीं था तो मंदिर के पास कि जानी बाबू से रिक्वेस्ट कि थी और उन्होंने उसे बिना सवाल किये जोमेट्री बॉक्स और एक फाउंटेन पेन स्याही भर कर दिया था अपने आशीर्वाद के साथ कि सफल हो जाओ !  रिज़ल्ट  के दिन शाम को जब घोषाल बाबू जी अनाथाश्रम कि देख रेख करते थे , ने उसको और उसके दो साथियों को पास होने कि ख़ुशी में ५० - ५० रूपये दिए थे ! शलभ दौड़ता हुआ काली मंदिर आया था ! माँ को प्रणाम कर के जानी बाबू को जोमेट्री  बॉक्स के पैसे चुकाए थे ! १५ साल पहले ही पूरी कहानी उसके सामने से गुजर रही थी !!

टैक्सी ने हार्न बजाया ! शलभ का ध्यान टूटा ! सामने से सर पर मछली लिये एक मछली वाली जा रही थी ! ताज़ा ताज़ा मछली कहाँ मिलती है कोलकत्ता के सिवाय !

             टैक्सी धीरे धीरे होटल के पास पहुच रही थी ! टैक्सी से लगभग सट कर ट्राम चल रही थे ! पैदल कितना रेस लगता था शलभ ट्राम से अपने बचपन में ! अखबार हाथों में लिए पूरा का पूरा इलाका नाप लेता था ! वो दिन याद जब वो ट्राम में एक मारवाड़ी परिवार जो कोलकत्ता घूमने आया था को हिंदी अखबार बेच रहा था उस से उनकी धोती कि तारीफ़ निकल गयी ये कहते हुए :

         साब , आपकी धोती में जो डिजाइन है अगर उसमे लाल रंग का एक धागा और पड़  गया होता तो ये सुनेहरा रंग और खिल जाता सफ़ेद रंग कि धोती पर ! बस उन्होंने मुझे कानून गोद ले लिए और अपने साथ नेपाल ले गए ! देस विदेस में पढ़ कर अपना काम कर रह था , कपडे कि ट्रेडिंग का ,  पर काम सीखने कि ठानी और बड़ी कंपनी में आज बड़े पद पर है ! उसी  के सिलसिले में कोलकत्ता आया है ! अपने शहर  कोलकत्ता जो  आज भी अपने आँचल में कई शलभ , कई अनिरुद्ध लिए चलता है !
        हावड़ा ब्रिज आज भी अपनी छाती पर सैकड़ों गाड़ियों का बोझ ले कर खड़ा है ! हुगली ने जाने कितना पानी सागर में मिला दिया ! इन पंद्रह सालो में !

सुदीप्तो : दादा , होटल आ गया !

शलभ ने बिना टैक्सी से उतरे सुदीप्तो से वापस विक्टोरिया मेमोरियल चलने को कहा !

सुदीप्तो : क्यों दादा ? अभी तो वहीँ से आये हैं !

शलभ : सुदीप्तो मैं एक चीज़ भूल आया वहाँ कि सड़कों पर ! जल्दी चलो नहीं तो कोई और ले जाएगा !

सुदीप्तो हल्का सा मुस्कुराया और टैक्सी ले कर चल दिया वापस उसी रास्ते पर जिस से आया था !

दोनों कि निगाहें इधर उधर कुछ तलाश कर रही थीं और वो था कि दीखता ही नहीं था ! ( आप भी समझ गए ना कि क्या तलाशना है ? ).

आधा घंटा बीत गया ! वो नहीं दिखा ! सुदीप्तो और शलभ जैसे एक सुई तलाश रहे थे कोलकत्ता कि भीड़ में !

टैक्सी रेड लाइट पर रुकी , किसी ने शलभ के हाथ पर छूते हुए पुछा : अखबार लोगे बाबू ?

शलभ  ने गहरी सांस भरी और बहने दिया गंगा जमुना को !

दरवाज़ा खोल कर अनिरुद्ध को टैक्सी के अंदर बैठा लिया और चल दिया उसके अनाथाश्रम क़ानूनी कारवाही ख़तम करने के लिए !

तभी उसके फ़ोन कि घंटी बजी !

दूसरी तरफ से : तुम अभी होटल नहीं पहुचे शलभ,  मेनेजर का फ़ोन आया मेरे पास था !

शलभ : बाबा , अपने लिए एक भाई तलाश रहा था !

बाबा : मिला ?

शलभ : हाँ , बिलकुल मेरे जैसा है !

                                                                                        : By Manish Singh


Tuesday, November 5, 2013

एक कहानी : आनंद सफ़र में है , मंजिल में नहीं !!

             रोज़ कि तरह सड़क के उस तरफ सीधे पल्ले कि साडी ओढ़े अम्मा जी मिटटी के चूल्हे को साफ़ कर रही थीं ! सड़क पर तेज़ दौड़ते ट्रक , जीप और बस कि रफ़्तार और आवाज़ से बे खबर ! टूटी हुई टोकरी में कल रात कि राख भर कर दूर खेत में दाल आती और वहीँ से पीली मिटटी लेती आती , रस्ते में गाय का गोबर भी चुन लाती थीं ! आधे टूटे हुए मटके में मिटटी और गोबर का घोल बना कर पुरे मन से चूल्हे को अंदर बाहर से लीप कर नहाने चली जाती ! लौट कर फिर पूजा करती फिर चूल्हे को जलाती !! फिर भीतर जा कर नाश्ता बनाने लगती !

            इस बीच बूढ़े हो चुके बाबा भी नाहा कर , पूजा कर के दूकान पर आ गए ! रात में करीने से अलमारी में सजाये बिस्कुट , टाफी , बर्फी , मठरी और रस्क के डब्बे चूल्हे के सामने ऐसे रखते कि सामने आने वाले लोगो को दिखाई भी देते और मांगने पर वो खुद ही निकाल सकते ! बाहर के ड्रम में पानी बाबा ही भरते थे अम्मा ने ये काम उनके ज़िम्मे छोड़ रखा था ! आने जाने वाले ट्रक ड्राईवर उनसे चाय पीने से पहले अपने हाथ पाँव धोते जो हैं !

बाबा ने आज कि पहली चाय चूल्हे पर चढ़ा दी थी ! दूध रात का ही बचा था ! आज का दूध तो ट्रक वाला अभी दे कर नहीं गया ! हलकी सर्दी कि सुगबुगाहट थी आज सुबह !

बाबा अदरक नहीं डाली आज ? एक ड्राईवर ने चाय कि चुस्की  लेते हुए पुछा !

बाबा : डाली है बेटा ! कम रेह गयी होगी ! एक और चाय बना देता हूँ , ज़यादा डाल कर !

ड्राईवर : अरे नहीं बाबा , मैं तो बस पूछ रहा था ! लीजिये पैसे ! 

और वो पैसे दे कर अपनी मंजिल कि तरफ चल दिया !

दूकान मर रोज़ कि तरह गहमा गहमी हो चली थी ! सब कोशिश करते कि थोड़ी देर सही पर चूल्हे कि आंच के पास बैठ जाएँ और हाथ ताप ले !

अम्मा : लो जी अब  नाश्ता कर लो मैं चाय देख लेती हूँ ! अम्मा ने नाश्ते कि थाली बाबा कि तरफ बढ़ते हुए कहा !

बाबा : ठीक है !

अम्मा : राकेश , अब कैसी  तबियत है तेरे बेटे कि ? रोज़ काम पर जाते हुए दुकान पर चाय पीने वाले एक फेरी वाले से अम्मा ने पुछा !

राकेश : अब ठीक है अम्मा ! तुम्हारी वो देसी दवा ने बहुत सम्भाला नहीं तो बुखार उतर ही नहीं रहा था!

अम्मा मुस्कुराई और बोली : हाँ , एक बार जब किशोर बीमार पड़ा था जब वो ३ साल का था तब मेरी सास माँ ने ये ही पिलाया था उसको तब से मैं भी सीख गयी ! अब तेरे काम आयी !

राकेश : किशोर कब आएगा ?

अम्मा : जब जी में आएगा आ जाएगा !

बाबा : हाँ और क्या बच्चे बड़े हो जाये तो उनके जी कि ही सुन लेने में सब का हित है !

राकेश : अच्छा अम्मा , बाबा ये लो पैसे आज कि चाय के , कल कि मठरी को वरुण ले गया था के दाम शाम को देता हूँ !

अम्मा : अरे ठीक है राकेश - इतना हिसाब मत रखा कर , दे जाना जब समय हो !

धीरे धीरे दिन के ११ बज चले थे ! दूध वाला टैंकर आया ! कितना दूं अम्मा जी ?

अम्मा : रोज़ जितना देते हो उसमे ५ किलो बढ़ा देना , आज सर्दी है , खपत बढ़ गयी है और जल्दी से आ तुम्हारी चाय और पराठे ठन्डे हो रहे हैं !

दूध का टेंकर चलाने वाले रोहित को अम्मा और बाबा ने एक बड़े साहब से बोल कर दूध कि कंपनी में ड्राईवर रखा दिया था ! गाव का लड़का है ! माँ पिता जी के बाद कोई पास नहीं था संभालें को तो दसवीं के बाद मुखिया के यहाँ मजूरी करता था और ट्रैक्टर चलना सीख गया ! बस गाडी चलाने कि तरफ मन हो गया ! अम्मा के कहने पर दूध कि कम्पनी के बड़े साहब जो कभी कभी कंपनी में देख रेख के लिए आते थे ने ड्राईवर रखा दिया !  सुखी है !

अचानक से मौसम बदल गया ! हलकी बारिश हो चली थी ! सड़क के सभी लोग जैसे अम्मा कि दूकान में चले आये थे ! चाय  , मठरी , बिस्कुट सब जैसे लगता था कि २ घंटे में ख़तम हो जाएगा ! चूल्हे कि आंच बढ़ाने को , लकड़ी , कोयला सब बराबर अपना काम कर रहे थे ! अधेरे में बल्ब जलया बैटरी से ! एक सरदार जी ने अपने ट्रक कि बैट्री बदलवाई थी ! पुरानी वो अम्मा कि दूकान के लिए लेते आये थे उसी को इस्तेमाल कर आज अँधेरे में सबको रौशनी में चाय का आनद मिल रहा था !

बारिश तेज़ हो चली थी ! पानी बेंच और टेबल के नीचे से होता हुआ झोपड़ी के पीछे खेत में जा रहा था ! बाबा ने उठ कर एक बार दूकान कि खपरेल कि छत को देखा और मुस्कुराये !

अनिल : क्या देख रहे हैं बाबा ?

बाबा : कुछ नहीं , देख रहा हूँ और कितना संभालेगी ये हमें ?

अनिल के साथ साथ बाकि सब लोगो को जैसे लगा बाबा कुछ दुखी हैं मन ही मन !

अम्मा : तुम बस ऐसे ही मन दुखी कर लिया करो ! क्या हुआ जो किशोर हमें याद नहीं करता ? ये लोग जो तुम्हारे पास रोज़ आते हैं ! तुमसे अपना हाल बताते हैं  , तुम्हारा हाल लेते हैं किस के नसीब मैं है ये सब ?

बाबा : सच सच बोलो क्या मुझ जैसी दुखी तू नहीं भीतर ही भीतर ? १० साल से बेटे ने शक्ल नहीं दिखायी ! बस कोरियर से दो मोबाइल और सिम भेज दिए थे ! हर महीने बैलेंस भी डलवाता रहता है और बात भी कर लिया करता है , लेकिन उसका चेहरा देखे बरस बीत गए !

चूल्हे कि आग से ज़यादा अम्मा और बाबा के मन में पल रही अपने बेटे को देखने कि आस कि धधक हो चली थी जो बारिश और ठंडी हवा के बीच भी दबाते दबाते उभर चली थी ! सब निःशब्द अम्मा और बाबा के संवाद सुन रहे थी ! बारिश कि बूँदें कभी तेज़ कभी हलकी हो कर साथ देती जाती थी !

तभी एक बाइक सवार पानी में पूरी तरह से भीगा हुआ दूकान में आया ! काँप रहा था !

अम्मा और बाबा उस को देख कर अचानक से सब भूल गए और बोले :

क्या ज़रुरत थी बारिश में चलते रहने कि ? कहीं रुक जाते ? बारिश रूकती तो आ जाते ?

अच्छा अब चलो , अंदर और कपडे बदल लो , किशोर के कपडे शायद तुम्हे आ जाएंगे !

सब सोचने लगे शायद कोई रिश्तेदार होगा अम्मा जी का !

लड़का अंदर गया और गीले कपडे बदल कर बहार आया ! कपडे एकदम ठीक आये थे उसको ! जैसे उसके लिए ही खरीदे हों !

चाय पिलाई अम्मा ने उसको और फिर पुछा : कहाँ के रहने वाले हो ?

अम्मा कि ये बात सुन कर सब स्तभ्द : अम्मा तो ऐसे देखभाल कर रही थीं जैस उनका रिश्तेदार हो पर ये तो उसके रहने कि जगह भी नहीं जानती !

लड़का बोला : अम्मा में शहर में रहता हूँ और यहाँ से सैकड़ों मील दूर कर रहने वाला हूँ ! आज कालेज में छुट्टी थी तो अपने लोकल दोस्त कि बाइक ले कर गाव घूमने निकल गया और भटक गया ! इस जगह को जानता भी नहीं ! जब बारिश शुरू हुई तो आपकी दूकान के सिवाय कुछ नहीं दिखा तो आ गया ! वैसे आपके पास मेरे नाप के कपडे कहाँ से आये ? आपका बेटा भी मेरे उम्र और कद काठी का है क्या ? ज़रा बुलाइये मैं मिलना चाहूंगा उनसे !

ये सुन कर दूसरे ड्राईवर भी कहने लगे : हाँ अम्मा , बाबा आप लो तो बताते हैं कि आपके बेटे को आपने १० साल से नहीं देखा तो फिर ये कपडे कैसे ?

अम्मा और बाबा बोले : बेटा हर साल हम किशोर के लिए दीवाली पर कपडे खरीद कर लाते हैं पास के हाट से ! हर साल एक ही दूकान से और उस दूकान के मालिक के बेटे कि उम्र हमारे किशोर जैसे ही है !

सब कि आँखे डबडबा गयीं ! बारिश ने भी रुक कर अपने शामिल होने का एहसास करवाया ! 

ठीक है अम्मा जी आते रविवार को मैं अपने सब दोस्तों के साथ आउंगा ! कालेज कि बस लेकर और आपकी चाय पियेंगे ! ये कपडे भी उसी दिन लौटा दूंगा !

अम्मा बाबा जसे बेफिक्री से मुस्कुरा रहे थे और केह रहे थे  - तुम आते जाते रहो हमें किशोर कि कमी नहीं लगेगी !

बाकि के ट्रक ड्राईवर , जीप वाले , बस वाले , कार वाले सब धीरे धीरे अपनी रह चल दिए ! पूरा दिन चहल पहल के बाद पूरी रात का सन्नाटा और खालीपन अपने आगोश में लेने ले लिए सड़क पर खड़ा हो गया था ! कब चूल्हा बुझे और वो छा जाए !

रात के कोई १० बज रहे थे !

बाबा को नींद में थे !

उनको लगा जैसे किसी ने दूकान के पास उनको पुकारा था !

धीरे धीरे दुकान के पास गए ! हाथों में टार्च लिए हुए !

बाहर घुप्प अँधेरा था ! कभी कभी दूर सड़क पर एक दो ट्रक आगे पीछे चले जाते थे !

बाबा ने टार्च कि रौशनी बहार खड़े लड़के पर डाली और पुछा ? कौन हो बेटा ?

पास ही खड़े दूसरे लड़के ने कहा बाबा आपने पहचाना नहीं ?

बाबा : नहीं बेटा , आँखे कमजोर हो गयी हैं ना ! बता दो !

बाबा मैं किशोर हूँ !! लड़का बोला !

अम्मा के कानो में जैसे १० पानी के जहाजों कि सीटियों कि आवाज़ें एक साथ गूंज गयी और बाबा को जैसे कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा था ! बस टकटकी लगाये बेटे को निहारते जाते थी टार्च कि रौशनी में !

अदभुद समय ! असामान्य सयोंग ! अम्मा ने बैटरी से बल्ब जलाया ! दोपहर वाला लड़का उनके सामने खड़ा था अपने साथ किशोर को लिए ! दोनों साथ में ही पढ़ते थे एक कालेज में ! किशोर दिन में काम करता था और शाम को पढता था ! खूब पैसे कमाता था ! बड़े और पैसे वाले दोस्तों के बीच आपने माँ बाप को कमतर पाटा था इस लिए अपने घर का पता किसी को नहीं देता और न ही अपने घर किसी को ले जाता ! लेकिन आज एक बड़े कारोबारी के बेटे को जिस तरह से उसके माँ पिता जी ने सहायता करी बिलकुल अपने बेटे कि तरह वो अद्वितीय था ! कोई और कर ही नहीं सकता था ! अपने दोस्त कि आप बीती सुन कर उस से रहा नहीं गया और रात में ही आपने माँ बाप से मिलने चल दिया अपने दोस्त के साथ !

अम्मा ने पुछा : मिलने का मन नहीं करता तेरा हमसे ?

बाबा : अरे मन करा तभी तभी तो आया है !

किशोर : बाबा अब आप मेरे साथ शहर में रहेंगे ! हम कल ही जाएंगे !

अम्मा ने बाबा को और बाबा ने आम्मा को देखा और मुस्कुराते हुए बोले : और फिर कोई तेरे दोस्त जैसा बारिश में भीगता हुआ आया तो उसको कौन संभालेगा ?

किशोर : अब में कमाने लगा हूँ ! अपना मकान ले लिया है सब कुछ तो है फिर ये चाय कि दूकान क्यों ?

बाबा बोले : बेटा जितना आनंद सफ़र में है , वो मंजिल में नहीं !! तू मिलने आया वो भी सफ़र का हिस्सा है और हम तेरे फिर से आने का इंतज़ार करंगे !!

खुश रहिये , चलते रहिये , आनंदित रहिये !

                                                                                                 : by Manish Singh