Thursday, June 21, 2012

" आजकल वो नहीं है ...... !! "

" ....आजकल वो नहीं है ....... !! "

                मेरे घर के आँगन के बिलकुल पीछे से भारतीय रेल गुजरती है ....हाँ कुछ एक ठहरती भी हैं , लोहपथगामिनी विश्राम स्थल भी तो है ....बस उसके ही किनारे किनारे पेड़ लगे हुए हैं ....जिनमे से एक बूढा बरगद है ...जो हमारे ब्लोक के मकान संख्या 3 में रहने वाली एक बुजुर्ग ने लगाया था ...जिन्हें हम नानी कह कर संबोधित करते थे ....और उनके अंतिम समय तक करते रहे .....!! "
               बूढे बरगद पर एक दो या कुछ एक कोयल रहती हैं सुबह सवेरे हमलोगों के जागने से पहले जाग कर 
अपने होने के हस्ताक्षर कर देती थी, अपने सुरीले स्वर के कुहू कुहू कर के ..... !
अहाते में कुछ गौरैयों का झुण्ड अपने चु चू के स्वरों से अगले अहाते में चलने का  कार्यक्रम बनाता हुआ जल्दी जल्दी से दाना चुगने में ...मस्त .दिखाई पड़ता था ....!!

                  कोयल सुबह सवेरे बोलती थी उसके पीछे पीछे मैं भी कोशिश करता था उसके सुर से सुर मिलाने की , जब वो बोलती तो में भी बोलता था.....फिर वो बोलती , फिर में बोलता , फिर मैं बोलता .....फिर वो , फिर में .....फिर में हार जाता था ....और वो जीत जाती थी !! इसी तरह से गौरैया के झुण्ड से में हार जाता था ....कितनी बार कोशिश करी की उनकी एक फोटो निकाल लूं किन्तु एसा कभी हो ही नहीं सका की सब की एक साथ निकाल पाया हूँ .....कभी कोई कभी कोई ...कैमरे की हद से बाहर निकल जाती थी !! फिर भी अच्छा लगता था ये लुकाछिपी का खेल ....कोई था तो खेलने के लिए ...अब तो कोई नहीं है .....!!
              
             आजकल ना तो कोयल और ना ही गौरया ही दीख पड़ते हैं !! आवाजें भी सुने नहीं देती ...वो कहाँ हैं नहीं पता हाँ हम हैं अकेलापन लिए हुए .... !! रोज़ रेलगाड़ी आती हैं जाती हैं , नानी नहीं हैं , एक समान्तर दीवार खड़ी है रेल की पटरियों के सहारे ....हम बंधन में हैं या वो पता नहीं .... किन्तु कुछ तो है जो छूट सा गया है ....या धीरे धीरे छूट रहा है ...जिसके कारण हम बौने होते जा रहे हैं ....कद में नहीं ...अपनेपन में , सहयोग में , विचारों में , संबंधों में और ना जाने किस किस में ....आजकल वो नहीं है ..सूनापन है ...अकेलापन है ....सबके होते हुए भी वो सब नहीं है ....जो था किन्तु आज है तो खोखलापन और खालीपन किये हुए ! एक बड़ा सा कमरा सा होगया है जीवन -जहाँ कभी चहल पहल थी और आज निर्वात सा कायम है ....आशा है वो फिर से गाएगी बरगद पर की ये सन्नाटा ख़तम हो और मन का बनवास समाप्त हो जो किसी सीमा के लिए नहीं है एसा जान पड़ता है !!  चलिए अब सोते हैं कल सवेरे उसकी आवाज़ की उम्मीद में ....की जीवन चले !! "

       

         

Sunday, June 17, 2012

.......सारांश के बाद की पंक्तियाँ !!!!!

                " कोई  भी वृतांत , यात्रा , कहानी , शब्दचित्र , वार्ता  दो तरह से कहा  या पढ़ा  जाता  है ....एक पुर्णतः  अक्षर-अक्षर और एक सिर्फ सारांश में ..... ! "

                    मेरे कुछ निजी जीवन के अनुभव मुझे कुछ और भी सोचने  को बाध्य एवें प्रेरित करते हैं .....बाध्य इसलिए की जो सुना उस पर विशवास कर पाना कभी कभी आसान नहीं होता और प्रेरित इस लिए की जो सुना और कहा गया है संभवतः उस के शाब्दिक अर्थ वो ही हों जो सुने किन्तु उनके भावो के अर्थ और भी प्रेरणादायक हो सकते हैं .....! पूरी कहानी के बाद उसका सारांश पढ़ लीजिये आनंद आएगा ....किन्तु मैं आज आपको सारांश से आगे सोचने और पढ़ने की और दिग्दर्शित करने के चेष्टा और प्रयास करूँगा !!
                    मेरा एक मित्र है , था इस लिए नहीं लिख रहा क्योकि अभी वो है ....और में उसको मित्र मानता हूं।... जैसा की सर्व विदित है ...मित्रता में कोई सीमा नहीं होती , रंग, जात ,धर्म , लिंग, आयु आदि आदि .....हम दोस्त हुए , कभी कभी भाई कह कर भी एक दुसरे को संबोधित कर देते थे ...अच्छा लगता था ....किन्तु खोखलापन होता थे उस उच्चारण में ....जो की आज समझ में आया मुझे ....! कई विषयों पर अछि पकड़ थी उसकी , कम उम्र में बहुत कुछ कर लिए था और बहुत कुछ कर सकने की हिम्मत रखता था .....मैं इसी बात से उससे प्रभावित था ....!
                   मित्रता में व्यापार या मौकापरस्ती का कोई स्थान नहीं होता ....इस बात को आप इसे कहें इन दो लोगो के बीच एक सम्बन्ध बना ....जो मित्रता का है , एक अपनी पूरी ज़िम्मेदारी से उसका पालन कर रहा है , निश्छल , निर्बाध और  कई जगहों पर ये दिख भी रहा है की और भी एसा कर रहा ही ....किन्तु अपना भला देखते हुए .....जहाँ उसको एसा लगता है की उसको किसी भी तरह से आर्थिक , सामाजिक , पारिवारिक यू व्यापारिक नुक्सान की सम्भावना है वो आपको मझधार में छोड़ कर ये कहता हुआ निकल जाता है " मम्मी , पापा , चाचा से पूछ कर करूंगा !!  
                   किसी घटना के / कहानी के / मित्रता के या सम्बन्ध  के पुर्णतः सारांश में कहा जा सकने की पूरी संभावना होती है किन्तु मेरा अनुभव ये कहता है की सारांश के  बाद शब्द असल में किसी कथानक को पूरण करते है , यथार्थ के साथ .......हर चमकने वाली चीज अपने आप में तीखापन भी लिए होती है .....सम्बन्ध या मित्रता जब स्वार्थ की नीव पर बने हों तो अधिक विश्वासी व्यक्ति को धोखा होता है क्योकि विश्वासघाती तो अपना मतलब सिद्ध कर के किसी और को अपना नया मतलब साधने के लिए मित्र बनाए जाने के लिए निलकल चूका होता है ....
               अतः यदि संभव हो तो कहानी के सारांश के बाद की अतिरिक्त पंक्तियों पर ज्यादा गौर कीजियेगा ....ताकि धोखा ना हो !! श्रीमान चाहे जो भी हो गए हों किन्तु मेरी निगाह में ........ ..... ... ... .........खैर जाने दीजिये !!
                     सारांश के बाद की   पंक्तियाँ , उन रिक्तियों को स्थान देती हैं जो उचित निर्णय लेने में सहायक होते हैं ....और आपको बताती हैं की आप का किसी को  सहारा किस हद तक होना .चाहिए ...वर्ना दिया गया सहारा आपके ही सर पर चढ़ कर ज्ञान बांटने से बाज़ नहीं आएगा !! ये ख़ुशी की बात होगी की आपका सहारा कुछ मुकाम हासिल कर रहा है ... वो सब किन्तु बदतमीज़ी और ठसक से नहीं होना चाहिए जिसमे से एहसानफ़रामोशी की बू आती हो !!
       

Saturday, June 16, 2012

STORY WRITTEN BY MRIGANKK ( VASU ) my sis son ....4 yrs Old

A SHORT BUT FUNNY STORY WRITTEN BY MRIGANKK ( VASU ) my sis son ....4 yrs Old only...


______________________________________________________________________



" Ek baar ek bear jangle main khel raha tha , fir use bahoot sundar flower dikhai dete hain fir wo unke pass jakar dekhta hai to wo bahoot sundar hote hain , fir bear un flowers ko smell karne lagta hai , jaise hi wo un flowers ko sunghta hai... bahoot sare keede uski nose main chipak jate hain aur use katne lag...te hain , wo chhilata hai help help, are koi to mujhe bachaoo bhai , fir wo dr. ke pass jata hai to pata hai kya hota hai, dr. bear ki jhaadu se bahoot pitai lagata hai, bahoot pitai lagata hai, maine vasu se puchha ki dr. bear ki pitai kyun lagata hai , to vasu bola ki nahi dr. bear ko thode hi maar raha tha wo to uski nose par chipke keedon ko maar raha tha , sath main bear ki bhi pitai ho gai. aur fir bear kahta hai ki aree dr. mujhe tumhari help nahi chhahiye main to bhaag raha hun yahan se " ha ha ha :) ...

Friday, June 15, 2012

.....साहब, लखनऊ भी रात में नहीं सोता !!

" पिछले दिनों में अपने पैतृक गाँव / शहर आजमगढ़ गया .... " आइये अपने कुछ अनुभव आपके साथ बांटता हूँ....यात्रा जी हाँ ये यात्रा अनोखी से कुछ कम नहीं थी ....! जिसने मेरे कुछ पुख्ता हो गए अनुभवों को फिर से बदलने को मजबूर किया , लोग मिले , शहर के शहर , खान पान , पहनावा और सहयोग भी अनोखे अनोखे ....चलिए आप भी आनंद लीजिये ....! "
   
     मेरे बड़े पिता जी के पुत्र जी का फोन आया , यानी की मेरे बड़े चहेरे भाई का फ़ोन आया , कुछ पैतृक ज़मीन है जो इतनी नहीं की सब उस पर अपना अपना कुछ कर सके और ये भी संभव नहीं की सब मिल कर कुछ कर सकें क्योंकि सहयोग नाम की चिड़िया आजकल परिवार के घोसले में नहीं रहती ....पडोसी के घर में रहती है ....वो भी उस पडोसी के जो कद में और सामाजिक प्रतिष्ठा में कुछ बड़ा हो ये सहयोग करने वाले का कुछ फायदा करा सके ....!! खैर ....ये ज़मीन कुछ हरी के जन हड़पने के लालसा लिए आने जाने वालों की तरफ लालाइत नज़रों से देखते रहते हैं ....तो ये सोचा गया है की सब लोग मिल कर इस बाप दादा की ज़मीन को किसी भद्र पुरुष के हवाले कर दें ....जो कुछ मुद्रिका हमें दे दे और काम सिद्ध हो सके ....चुकी तुम ( यानि में ) भी एक हिस्से के दावेदार हो तो तुम्हारी राय लेनें के लिए हम कानून बाध्य हैं सो आप भी अपने पुरे सही सलामत दिमाग के साथ आओ और कुछ कर जाओ ...हमें हामी भरी और कोशिश में लग गए की कुछ भारतीय रेल के सेवा ले ली जाए .....जी हाँ आप सही ही हंस रहे हैं ...जी जगह पर चार चार महीनों पहले कार्यकर्म बनाने वालों को ट्रेन टिकिट नहीं मिलता हो वहां दो दिन के शोर्ट नोटिस पर क्या मिलेगा .......!!
   हमने लोहपथगामिनी का मोह छोड़ कर आम आदमी से लगातार दूर हो रही बस से ही जाने का फैसला किया ..सीधी बस तो नहीं मिली हम लखनऊ के लिए चल ..पड़े ...बरेली , सीतापुर होते हुए ....बस कई बार ख़राब .हुई ...अखिलेश जी की वयवस्था को मुह चिढ़आते हुए ....!! जैसे तेसे लखनऊ पहुचे रात के करीब 12.30 हो रहे थे ....मुझे अचम्भा था ....कभी सुना और देखा था की मुंबई कभी नहीं सोता ....हाँ रात में कुछ घंटों के लिए लोकल ट्रेन रुक जाती है ....किन्तु लखनऊ में जाकर ये धारणा बदल गयी।...साहब,  लखनऊ भी रात में नहीं सोता !! ....चारबाग , केसरबाग और आलमबाग के आस पास के बाज़ार पूरी तरह से खुले और जगमगा रहे थे ....और ग्राहकों के चहल पहल भी उसी तरह से थे जैसे दिन रहा करती होगी।....मैंने दिन में लखनऊ कभी देखा नहीं ना।...इस लिए दावे से नहीं ख सकता ....!! वाहन हमारा हमें केसरबाग में छोड़ कर चल दिया ! अब यहाँ से हमें आजमगढ़ जाना था ...अगली बस का पता किया ...थी पर आलमबाग से ....!!
      बस मिली , हाँ हम आज़मगढ़ पहुंचे ....बस दो बार ख़राब हुई ...फैजाबाद और रानी की साराए में जैसे तेसे करीब 7 बजे हम घर पहुच गए और घर घर के लोगो को जगाया .... ! कितना अलग अनुभव होता है न जब आप खुद ना सोये और सोये हुए लोगो को जगाये ! महान होते हैं वो लोग जो खुद तो सोते हैं किन्तु औरों को जगाने में आनंद महसूस करते हैं ....!

Wednesday, June 6, 2012

एक शब्द चित्र : मानसून की पहली फुहार केरल में !

एक शब्द चित्र :

              वर्ष २०१२ के मानसून की पहली फुहार केरल में कल पड़ी ! एक सयुक्त परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य अपने जीवन के बिताये सुनहरे दिनों को आज फिर से याद कर रहे हैं , की वो दिन आज "" हीरे के जड़े ""  दिनों में परिवर्तित हो जाएँ !!


         बारिश की हलकी हलकी फुहारों में आंटी जी बरामदे की चोखट से थोड़ी सी आगे सीढ़ियों के पास एक दीपक जला कर कुछ पाठ कर रही हैं , जिसको अंकल जी कितने ध्यान से सुन रहे हैं ...!
                      बस कुछ वर्षों पहले ही आंटी जी सुबह सुबह उठ कर अंकल जी के लिए फ़िल्टर काफी बनती थीं , इडली , दोसे , वादा , संभार बना कर देती थीं , जिसको खा कर ये श्रीमान दफ्तर जाते थे , शाम को आते ही फिर फे फ़िल्टर काफी , कुछ उपमा और अप्पम और साथ में नारियल का दूध हालाँकि ये सम सुबह खाया जाता है पर कभी कभी शाम को भी प्यार से खा लिया जाता है ..न न खा लिया जाता था !! आज उन्ही दिनों को याद कर के अपने जीवन के सुनहरे पलों को पुख्ता कर रहे हैं ....जिस से आने वाली और युवा पीढ़ी को रिश्तों को प्रगाढ़ करने और सालों साल चलने वाला बनाया जा सके !! बारिश रुक रुक कर हो रही है , हवा हलके हलके चल रही है फुहारों को अपने साथ ले कर दोनों के चेहरों को भिगो रही है , बार बार पड़ती बूंदों को हाथेलियों पोछ कर दोनों चेहरे पर ताज़गी ले आते हैं ....हम और आप इस ताज़गी के बने रहने की प्रार्थना इश्वर से करते हैं ....और आशा करते हैं की दक्षिण के भारत के बुजुर्गों और युवाओं को सहयोग कर के उत्तर , पश्चिम , पूर्वोत्तर , पश्चिमोत्तर को भी ये मानसून अपने स्नेहाशीष से स्पर्श करे ......ताकि जीवन में सहयोग हो और नव उर्जा का स्पंदन , ऋतुओं के माध्यम से परिकल्पित हो ताकि जीवन चलता रहे ....!

                    वर्ष २०१२ का  मानसून आप सभी को शुभ हो .....!

Monday, June 4, 2012

संभलने का न तो वक़्त होता है और न ही कोई औचित्य !! "

" अक्सर हम अपने आसपास घटने वाली घटनाओ को कभी कभी सामान्यतः होने वाले बदलाव मान कर हलके में ले लेते हैं ....किन्तु जब उनका ही असर भारी सा लगता है तब विचारों के तहत उनका विश्लेषण करने का प्रयास करते हैं ....पर तब तक अत्यधिक देर हो चुकी होती है ...और संभलने का न तो वक़्त होता है और न ही कोई औचित्य !! "  घटनाओ को घटने से नहीं रोका जा सकता किन्तु उसके अनुमानित असर को जानते हुए भी सही वक़्त पर कोई कदम नहीं उठाना असल में घटना को सही में घटना बना देता है, अन्यथा ......कोई और भी शब्द का प्रयोग संभव है !!"

Sunday, May 20, 2012

.....खालीपन का जो सबकुछ होते हुए भी बना रहता है !!

आज रविवार है !! छुट्टी का दिन !! मैं सुबह सुबह घर में होने वाली एक पूजा के लिए गेंदे के फूलों की माला लेने के लिए बाजार गया था , ये ही कोई 9 के आस पास का वक़्त होगा ! सब्जी मंडी के बहार का रास्ता पीले पीले आमों के ठेलों से पटा हुआ था , देखने में खूब सुन्दर और सलोने आम ! कुछ ठेले लीची के भी हैं , हरी हरी पत्तियों के साथ पानी से तर बतर !!


मैं आगे बढ़ा चोपला मंदिर की ओर नगरनिगम की ईमारत के पीछे से , नवयुग मार्केट की दोनों सड़कों पर दुकाने लगनी शुरू हो गयी थीं , आज रविवार को रविवार की पैठ लगती है , सुबह के सात बजे से येही कोई शाम के सात आठ बजे तक !!

कुछ दुकानों के देख कर सामान लेने की इच्छा ना हो हर उसको बेचने वाले की अवस्था पर कुछ सोचने को मजबूर होना पड़ा ! ये दुकाने थीं , सूखे मेवे बेचने वालों की ! अखरोट , काजू , किसमिस , बादाम , पिस्ता इत्यादि !! जिनको खाने के बाद हमारी सेहत ठीक ठाक हो जाती है , कोई रोग पास नहीं आता , शारीर मैं ताकत रहती है !! आज देखा की इन सामान को बेचने वालों की सेहत बिलकुल भी अच्छी नहीं नहीं , चेहरे पर चिंता , मुह पर झुरियां , पिचके हुए गाल , लावनया का कोई निशान नहीं क्या कमी है इनके पास , इतने सरे मेवे तो हैं , जब मेवे खरीद कर बेच सकते हैं तो खुद खा क्यों नहीं सकते , जो सेहत ठीक हो जाये ! ये सब लिख तो दिया मैंने लेकिन समझ नहीं पाया असली कारण इस खालीपन का जो सबकुछ होते हुए भी बना रहता है !!